A

Saturday, 28 September 2013

पढ़ाई चालीसा























पढ़ाई चालीसा
बेटा पढ़। आगे पढ़। बेटी तू भी पढ़। सुंदर भविष्य गढ़।।
समय है मूल्यवान। अच्छे कामों पर दे ध्यान।।
बना टाइम टेबिल। पढ़ लिखकर बन काबिल।।
प्रतिदिन स्कूल जा। घर से होमवर्क करके ला।।
जिस कक्षा में है उतने घंटे पढ़। हर विषय को ध्यान देकर पढ़।
गणित की एक प्रश्नावली प्रतिदिन कर। अँग्रेजी के दस नए शब्द प्रतिदिन याद कर।।
रट मत। ध्यान से समझ।।


लिखकर नोट्‍स बना। परीक्षा के दिन दोहरा।।
रात को जल्दी सो जा। पढ़ने को सुबह जल्दी उठ जा।।
मॉडल पेपर घर पर कर। रिहर्सल प्रेक्टिस अवश्य कर।।
जितना पूछा है उतना ही लिख। अच्छा स्पष्ट सुलेख लिख।।
शब्दों की सीमा याद रख। समय सीमा का ध्यान रख।।
अपनी गलती चेक कर। केलकुलेशन स्पेलिंग ठीक कर।।
ध्यान देकर प्रश्न पढ़। सही सही उत्तर लिख।।
आधा खाली की सोच भूल। आधा भरा सफलता का मूल।।

 
चरित्र निर्मल रख। स्वास्थ्‍य ठीक रख।।
बड़ों का कहना मान। बन एक अच्छा इंसान।।
अच्‍छे नंबरों से होगा पास। सकारात्मक सोच होगी अगर साथ।।
मन लगाकर कर पढ़ाई। सभी खिलाएँगे तुम्हे मिठाई।






इंटरनेट और ई-मेल

इंटरनेट और ई-मेल


नया जमाना नए-नए खेल‌
इंटरनेट और ई-मेल‌।

सिमटी दुनिया कम्प्यूटर में
सभी आंकड़े हाजिर घर में।

दुनिया में क्या है रेट
मोटर साइकिल कार समेत।

कम्प्यूटर का बटन दबाओ
पल में सभी सूचना पाओ।

मोबाइल सबके हाथों में
सभी व्यस्त दिखते बातों में।

सिमट रहे अब बूढ़े फोन
चोंगों को अब पकड़े कौन।

रेलों-बसों, कार यात्रा में
दिखें लोग मोबाइल थामें।

रास्ते से घर कर लो बात
घर से रास्ते के हालात।

खबर मिल रही है पल-पल की
बात नहीं अब कोई डर की।

हाल मुसाफिर का रास्ते में
पाओ खबर बहुत सस्ते में।

बैंकों से हो पैसे लाना
नहीं पड़ता अब लाइन लगाना।

यदि पास में ए.टी.एम.
खेलो एक बच्चों का गेम।

कार्ड होल में चटपट डालॊ
खेल-खेल में पैसे निकालो।

है कितना बेलेंस बचा
कम्प्यूटर स्लिप में साफ लिखा।

हॉकी हो या खेल क्रकेट का
घमासान बल्ला विकेट का।

सबकुछ टीवी में घर देखो
नए सीरियल फिल्में देखो।

देखो-दॆखो नया जमाना
लड़की का हंसना मुस्कुराना।

मिले जो हंसी लाफ्टर शो में
कहां कबड्डी या खो-खो में।

एनिमेशन की नई फिल्में
कार्टून ही रहते जिसमें।

खेलो कम्प्यूटर में खेल
कर लो दुनिया भर को मेल।