A

Wednesday, 2 October 2013

सफलता के 20 मंत्र





 












1.खुद की कमाई से कम खर्च हो ऐसी जिन्दगी बनाओ..!

2. दिन मेँ कम से कम 3 लोगो की प्रशंशा करो..!

3. खुद की भुल स्वीकार करने मेँ कभी भी संकोच मत करो..!

4. किसी के सपनो पर कभी भी हँसो मत..!

5. अपने  पीछे खडे व्यक्ति को भी कभी कभी आगे जाने
का मौका दो..!

6. हो सके तो रोज सुरज को उगता हुए देखे..!

7. बहुत जरुरी हो तो ही किसी से कोई चीज उधार लो..!

8. किसी से कुछ जानना हो तो विनम्रता से दो बार पुछो..!

9. कर्ज और शत्रु को कभी बडा मत होने दो..!

10. ईश्वर पर पूरा भरोशा रखो..!

11. प्रार्थना करना मत भुलो,प्रार्थना मेँ अपार शक्ति होती है..!

12. हमेशा अपने काम से मतलब रखो..!

13. समय सबसे ज्यादा कीमती है,इसको व्यर्थ कामो मेँ खर्च मत करो..!

14. जो कुछ आपके पास है, उसी मेँ खुश रहना सीखो ..!

15. कभी भी किसी की बुराई मत करो करो,क्योकिँ बुराई नाव मेँ छेद
के समान है, जो छोटा हो या बड़ा नाव तो डुबो ही देता  है..!

16. हमेशा सकारात्मक सोच रखो..!

17. हर व्यक्ति एक हुनर लेकर पैदा होता बस
उस हुनर को दुनिया के सामने लाओ..!

18. कोई काम छोटा नही होता हर काम बडा होता है जैसे कि सोचो 
जो काम आप कर रहे हो अगर आप वह काम आप नही करते हो 
तो औरों पर क्या असर होता..?

19. सफलता उनको ही मिलती है जो कुछ करते है.

20. कुछ पाने के लिए कुछ खोना नही बल्कि कुछ करना पड़ता है.
 

Tuesday, 1 October 2013

समस्या का दूसरा पहलु




Motivational Hindi Story
एक ब्यक्ति कोई किताब पढने में व्यस्त थे , पर उनका बेटा बार-बार आता और उल्टे-सीधे सवाल पूछ कर उन्हें डिस्टर्ब कर देता .
पिता के समझाने और डांटने का भी उस पर कोई असर नहीं पड़ता.
तब उन्होंने सोचा कि अगर बच्चे को किसी और काम में उलझा दिया जाए तो बात बन सकती है. उन्होंने पास ही पड़ी एक पुरानी किताब उठाई और उसके पन्ने पलटने लगे. तभी उन्हें विश्व मानचित्र छपा दिखा , उन्होंने तेजी से वो पेज फाड़ा और बच्चे को बुलाया – ” देखो ये वर्ल्ड मैप है , अब मैं इसे कई पार्ट्स में कट कर देता हूँ , तुम्हे इन टुकड़ों को फिर से जोड़ कर वर्ल्ड मैप तैयार करना होगा.”
और ऐसा कहते हुए उन्होंने ये काम बेटे को दे दिया.
बेटा तुरंत मैप बनाने में लग गया और पिता यह सोच कर खुश होने लगे की अब वो आराम से दो-तीन घंटे किताब पढ़ सकेंगे .
लेकिन ये क्या, अभी पांच मिनट ही बीते थे कि बेटा दौड़ता हुआ आया और बोला , ” ये देखिये पिताजी मैंने मैप तैयार कर लिया है .”
पिता ने आश्चर्य से देखा , मैप बिलकुल सही था, – ” तुमने इतनी जल्दी मैप कैसे जोड़ दिया , ये तो बहुत मुश्किल काम था ?”
” कहाँ पापा, ये तो बिलकुल आसान था , आपने जो पेज दिया था उसके पिछले हिस्से में एक कार्टून बना था , मैंने बस वो कार्टून कम्प्लीट कर दिया और मैप अपने आप ही तैयार हो गया.”, और ऐसा कहते हुए वो बाहर खेलने के लिए भाग गया और पिताजी सोचते रह गए .
दोस्तों , कई बार life की problems भी ऐसी ही होती हैं, सामने से देखने पर वो बड़ी भारी-भरकम लगती हैं , मानो उनसे पार पान असंभव ही हो , लेकिन जब हम उनका दूसरा पहलु देखते हैं तो वही problems आसान बन जाती हैं, इसलिए जब कभी आपके सामने कोई समस्या आये तो उसे सिर्फ एक नजरिये से देखने की बजाये अलग-अलग दृष्टिकोण से देखिये , क्या पता वो बिलकुल आसान बन जाएं !