A

Sunday, 1 December 2013

फ्री विडियो कॉल्स के लिए इन ऐप्स को ट्राई करिए

Photo - फ्री विडियो कॉल्स के लिए इन ऐप्स को ट्राई करिए
आपके परिचितों में से ज्यादातर के पास स्मार्टफोन होने से आपका मोबाइल बिल काफी कम हो सकता है। ऐसे कई ऐप्स हैं, जिनसे आप बिना फोन का बिल बढ़ाए फ्री विडियो कॉल्स कर सकते हैं। इनमें से कुछ ऐप्स तो ऐसे हैं, जो धीमे इंटरनेट कनेक्शन पर भी काम करते हैं। मार्केट में ऐसे कई ऐप्स मौजूद हैं, जिन्हें लेकर आप कंफ्यूज़ हो सकते हैं कि किसे इस्तेमाल किया जाए। हम आपको बता रहे है 5 अच्छे ऐप्स के बारे में, जिनसे आप फ्री विडियो कॉल्स कर सकते हैं। 

Photo - TANGO

1. TANGO: यह फ्री विडियो कॉलिंग सर्विस सोशल नेटवर्किंग ऐप का भी काम करती है। टैंगो अवॉर्ड विनिंग विडियो कॉलिंग ऐप है, जो कई प्लैटफॉर्म्स पर काम करता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह बाकी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आपके फ्रेंड्स और कॉन्टैक्ट्स को ट्रैक कर लेता है, जिससे आपको उन्हें कॉल करने के लिए खोजने में वक्त नहीं खराब करना पड़ता। हो सकता है कि यह आपको थोड़ा स्लो लगे क्योंकि हाई क्वॉलिटी विडियो कॉल्स ऑफर करता है। इसका इंटरफेस बहुत आसान है। 

Photo - FRING FREE

2. FRING FREE: यह भी कई प्लैटफॉर्म्स पर काम करता है। इस विडियो कॉलिंग ऐप के जरिए आप अलग-अलग नेटवर्क्स से अपने दोस्तों को एक जगह पर पा सकते हैं, आपको एक ही वक्त में अलग-अलग नेटवर्क्स पर ऑनलाइन रहने की जरूरत नहीं है। यह स्लो कनेक्शंस के मुताबिक अपने आप क्वॉलिटी बदल देता है। 

Photo - QIK VIDEO

3. QIK VIDEO: विडियो कॉलिंग का यह ऐप नया है। इसमें विडियो कॉलिंग के साथ एक फीचर दिया गया है, जिससे यूज़र अपना विडियो कई सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

Photo - OOVOO VIDEO CALL

4. OOVOO VIDEO CALL: दूसरे ऐप्स के फीचर्स के अलावा यह ऐप एक ही विडियो कॉल में कई लोगों को शामिल करने की सुविधा देता है। अगर आपका इंटरनेट कनेक्शन धीमा हो, तो यह उस हिसाब से क्वॉलिटी बदल लेता है। यह ऐप क्लाउड पर काम करता है, इसलिए धीमे फोन्स पर भी यह बढ़िया चलता है।

Photo - WECHAT

5. WECHAT: यह चाइनीज़ ऐप बहुत यूज़र फ्रेंडली है। इसमें ग्रुप चैट और वॉइस मेसेज समेत कई फीचर्स हैं। 30 करोड़ लोग इसे इस्तेमाल करते हैं, जो इसके काफी पॉप्युलर होने का सबूत है।

Saturday, 30 November 2013

विश्‍व के अजब गजब शॉपिंग मॉल्‍स

कहा जाता है कि शहर किसी भी देश की आर्थिक प्रगति के इंजन होते हैं। एक देश की अर्थव्‍यवस्‍था मुख्‍यत: शहरों में चलने वाले उद्योगों से होती है। पिछले कुछ समय में भारत में भी शॉपिंग मॉल्‍स की संख्‍या काफी तेजी से बढ़ रही है। आज दुनिया का हर बड़ा ब्रांड भारत में देखा जा सकता है। जो कि दर्शाता है कि पिछले 20 बर्षों में भारत की अर्थव्‍यवस्‍था पहले की अपेक्षा मजबूत हुई है। अगर आंकड़ों की मानें तो आज भारत में लगभग 35 करोड़ मध्‍यम वर्ग हैं। जिससे कि हर बड़े देश की नजर यहां के बाजार पर है। ऐसे में दुनिया भर के ब्रांड चाहते हैं कि वह भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज करवायें। अगर विश्‍व की बात करें तो चीन ने पिछले कुछ दशकों में अविश्‍वसनीय आर्थिक प्रगति की है। इसे हम इस तरह से भी समझ सकते हैं कि विश्‍व के चंद कुछ सबसे बड़े शॉपिंग माल्‍स चीन में है। चीन ने अपनी आर्थिक प्रगति से दुनिया भर का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित किया है। तस्‍वीरों में देखें दुनिया के कुछ सबसे बड़े शॉपिंग मॉल्‍स की तस्‍वीरें- 

Mall of the Emirates - दुबई में अभी जल्‍द ही लांच होने वाला शॉपिंग मॉल लोगों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस मॉल में थियेटर, आर्ट सेंटर और चौदह स्‍क्रीन वाले सिनेमा के अलावा काफी कुछ है।



तियानजिन - यह चीन के तियांनजिन शहर का एक बड़ा मॉल है जो कि 5,30,000 स्‍क्‍वायर मीटर में फैला हुआ है।


 

द ग्रांड कैनाल शॉप्‍स (लॉस वेगास) - यह पांच लाख स्‍कावयर फीट में फैला हुआ है। जिसमें कैसिनो और विश्‍व प्रसिद्ध होटलों की शाखाएं हैं।



मॉल आफ इमिरे‍ट्स - एक शॉपिंग रेसार्ट है जो कि 2,23, 000 स्‍क्‍वायर क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसमें मनोरंजन, लक्‍जरी और शॉपिंग की सुविधाएं हैं।




डेलियन - चीन में आर्थिक प्रगति होने के साथ ही शॉपिंग मॉल्‍स की संख्‍या बढ़ती जा रही है। बढ़ते रोजगार और चीन में युवाओं की बड़ी जनसंख्‍या के कारण मॉल कल्‍चर काफी लोकप्रिय है।




http://rajanishdixit.blogspot.in