Civil Service Guide - महज जानकारी देने वाला कोई न्यूज
ऐप नहीं है।
यह सिविल सर्विसेज की तैयारी में मदद करने वाला एक अच्छा साधन है।
इस ऐप को डाउनलोड करने पर न केवल न्यूज आइटम मिलेंगे बल्कि
टर्म और कॉन्सेप्ट को समझाने का भी पूरा बंदोबस्त है। यह फीचर मेन्स
एग्जाम के लिए ज्यादा फायदेमंद है। इसमें मिलने वाली जानकारी ऐसे
फॉर्मैट में दी गई है कि उसे मोबाइल स्क्रीन पर पढ़ना आसान है। करंट
अफेयर पर रेग्युलर अपडेट भी होते रहते हैं।
यह ऐप सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वालों के अलावा उन लोगों के
लिए भी है जो एसएससी, स्टेट सर्विसेज, फॉरेस्ट सर्विसेज के एग्जाम देने
वाले हैं।
यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर फ्री उपलब्ध है
101 HR Interview Questions में ऐसे सवाल हैं, जिन्हें जॉब इंटरव्यू की तैयारी करने वाले हर कैंडिडेट को पढ़ना चाहिए। इस ऐप में ऐसे सवालों को अलग-अलग कैटिगरी में बांटा गया है। यह ऐप इसलिए भी खास है कि यह यूजर को उन तमाम सवालों के लिए तैयार करता है, जो उससे पूछे जा सकते हैं। इससे कैंडिडेट का कॉन्फिडेंस लेवल काफी हाई हो जाता है। यूजर अपने दिए जवाबों को ऐप में दिए गए जवाबों से मिला सकता है। इसके अलावा इसमें एचआर इंटरव्यू के लिए अगल से टिप्स भी दिए गए हैं। इसमें उन सवालों का भी जिक्र है, जो इंटरव्यू के दौरान कैंडिडेट एचआर से पूछ सकते हैं।
ऐसे यूजर्स के लिए जो जॉब के लिए किसी न किसी इंटरव्यू की तैयारी में लगे रहते हैं और इस सिलसिले में गाइडेंस चाहते हैं।
यह गूगल के प्ले स्टोर पर फ्री ऐप उपलब्ध है