A

Saturday, 7 December 2013

Pocket

pocket
Pocket - के जरिए आप कोई भी रोचक आर्टिकल, विडियो यहां तक 

कि वेब पेज भी बाद में पढ़ने या देखने के लिए सेव करके अपने मोबाइल 

मेंरख सकते हैं। एक बार यह Pocket के रास्ते मोबाइल में सेव हो गया, 

तोखुद-ब-खुद आपके टैबलेट, लैपटॉप और कंप्यूटर वगैरह में सिंक हो 

जाता है। इसे आप कभी भी देख सकते हैं, इसके लिए आपको इंटरनेट 

कनेक्शन की भी जरूरत नहीं है।


यह मोबाइल ऐप ऐसे लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है, जो अक्सर सफर 

में रहते हैं।


यह गूगल के प्ले स्टोर और ऐपल के ऐप स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है.

CAT Test Prep


TuneSkill-CAT-TestPrep

यह ऐंड्रॉयड ऐप कैट एग्जाम्स की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए काफी फायदेमंद है। इसके जरिए वे न सिर्फ मुश्किल सवालों की प्रैक्टिस कर सकते हैं, बल्कि अपनी गलतियों को भी सुधार सकते हैं। इस ऐप में अलग-अलग मोड हैं, जिससे स्टूडेंट्स खुद को परख सकते हैं। इस ऐप की खासियत है कि आप इससे हर सवाल का स्तर जांच सकते हैं।

यह ऐंड्रॉयड के लिए गूगल प्ले स्टोर पर फ्री उपलब्ध है.