A

Thursday, 26 December 2013

अपने कम्प्युटर को Shutdown , Restart & Log Off करें एक क्लिक में.

दोस्तों,सामान्य रूप में हम Computer को Shutdown करने के लिए Start>>Turn off Computer फिर उसके बाद  Turn off  करते हैं, लेकिन हम अपने Desktop पर एक ही Click करके Shutdown , Restart & Log Off कर सकते हैं, इसके लिए आपको ये करना होगा।




1. अपने Desktop के रिक्त स्थान पर Right click करें।

2. अब New >> Shortcut पर जाँए।


3. यहाँ पर एक नयी विंडो खुलेगी,वहाँ रिक्त स्थान पर shutdown -s -t 00 टाईप करे, उसके बाद Next बटन को दबाए।


4. अब दिखने वाले स्थान पर ( Type a name for this shortcut: ) के निचे Shutdown लिखेँ उसके बाद Finish का बटन दबाए।


बस, अब आपके Desktop पर एक New Shortcut बनेगा जिसको माउस से Dubble Click करते ही Computer बिना किसी सूचना के बन्द हो जाएगा।


इसी तरह Restart के लिए उपर के विधि अपनाना होगा केवल नं 3 के स्थान मे shutdown -r -t 00 लिखेँ एवं नं 4 में “Shutdown” के स्थान पर Restart लिखेँ । उसी तरह Log off करने के लिए नं 3 पर shutdown -l -t 00 लिखेँ एवं नं 4 पर “Shutdown” के स्थानपर Logoff लिखेँ बस काम सम्पन हो गया। (आप चाहें तो इन Shortcut के Icon भी परिवर्तन कर सकते हैं). 



(Note-मैने यह उपाय Windows XP पर देखा है)

Monday, 23 December 2013

Garbage Truck


टैक्सी  वाला बोला ,“सर  जी ”,“ बहुत  से  लोग  गार्बेज  ट्रक  की  तरह  होते  हैं . वे  बहुत  सार  गार्बेज  उठाये  हुए  चलते  हैं ,फ्रस्ट्रेटेड, हर  किसी  से  नाराज़  और  निराशा से भरे …जब  गार्बेज  बहुत  ज्यादा  हो  जाता  है  तो  वे  अपना  बोझ  हल्का  करने  के  लिए  इसे  दूसरों  पर  फेंकने  का  मौका  खोजने  लगते   हैं ,  पर  जब  ऐसा कोई आदमी  मुझे  अपना  शिकार  बनाने की  कोशिश  करता  हैं  तो  मैं बस  यूँही  मुस्कुरा  के  हाथ हिल कर  उनसे  दूरी  बना  लेता  हूँ …किसी को  भी  उनका  गार्बेज  नहीं  लेना  चाहिए  , अगर  ले  लिया  तो  शायद  हम   भी  उन्ही  की  तरह  उसे   इधर  उधर  फेंकने  में  लग  जायेंगे …घर  में ,ऑफिस  में  सड़कों  पर …और  माहौल  गन्दा  कर देंगे , हमें  इन  गार्बेज ट्रक्स  को  अपना  दिन  खराब  नहीं  करने  देना  चाहिए . ज़िन्दगी  बहुत  छोटी  है कि  हम  सुबह  किसी  अफ़सोस  के साथ उठें , इसलिए … उनसे  प्यार  करो  जो  तुम्हारे  साथ अच्छा  व्यवहार  करते  हैं  और  जो  नहीं करते  उन्हें  माफ़  कर  दो .”